फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति ना मिलने से क्षुब्ध छात्रों ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। छात्रवृत्ति ना आने से क्षुब्ध छात्रों ने गुरुवार को नगर के गजराज नगर चौराहे पर समाज कल्याण विभाग का पुतला फूंका और नारेबाजी की। छात्रों ने छात्रवृत्ति फार्म भराते वक्त वेबसाइट में अनियमितता का आरोप लगाया। सलमान कुरैशी के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। जुबेर अहमद ने कहा कि समाज कल्याण विभाग की लापरवाही से छात्रों को शिक्षण में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में जब छात्रवृत्ति का फार्म भरा जा रहा था, तब वेबसाइट में गड़बड़ी की वजह से कई छात्र अपना फार्म नहीं भर पाए थे। आनलाइन फार्म भरने की तिथि को और आगे बढाना चाहिए था ताकि जो छात्र वेबसाइट में गड़बड़ी की वजह से फार्म नहीं भर पाए वो अपना फार्म भर पाते। इससे अनेक छात्र छात्रवृत्ति पाने में असफल हैं। नसीरूद्दीन और शुभम पटेल ने कहा कि अन्य पिछडा वर्ग, अनसूचित जाति, अनसूचित जनजाति तथा अल्पसंख्यक वर्ग के कई छात्र-छात्राएं ऐसे भी हैं जिन्होंने फार्म पूरी कुशलता और वैद्यता से भरा था। लेकिन अब तक उनकी छात्रवृत्ति नहीं आई है। इस दौरान छात्रसंघ महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव, सचिन मौर्या, दानिश खां, सनी रावत, सूरज राव, मनीष यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें