फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई हजार लाख में बनेगा बग्घानाला-ओबरा सीसी मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। ग्रामसभा बिल्ली मारकुंडी के तहत शारदा मंदिर चौराहे से बग्घानाला हाइवे रोड मार्ग के जल्द ही जीर्णोद्धार की संभावना जताई जा रही है। ओबरा निवासी विवेक प्रजापति की शिकायत के जवाब में लोक निर्माण विभाग ने जर्जर सड़क के पुन: निर्माण के लिए खर्च का ब्योरा दिया है। रिपोर्ट में एक्सईएन प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने बताया है कि बग्घानाला से ओबरा मार्ग की लंबाई करीब छह किलोमीटर है। वहीं बग्घानाला से शारदा मंदिर की दूरी तीन किलोमीटर है। मार्ग पर पानी लगने के कारण नए पैच बन गए हैं। धूल और डस्ट तथा मार्ग को पानी से खराब होने से बचाने के लिए स्थाई समाधान के लिए डीएम ने इस मार्ग को सीसी रोड निर्माण किए जाने का आगणन गठित करने का आदेश दिया है। इसी क्रम में इस मार्ग के निर्माण के लिए शासन को 2582.31 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है। बताया है कि धन होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें