फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जलाया जल निगम के अधिकारी का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (ओबरा)। खैरटिया गांव के श्रीराम तिराहे पर रविवार को ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारी का पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे ने बताया कि पिछले वर्ष खैरटिया गांव में पानी आपूर्ति किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने ओम चौराहे पर आमरण अनशन किया था। तत्कालीन सदर एसडीएम विशाल यादव की मौजूदगी में जल निगम के जेई राममंगल ने लिखित आश्वासन देकर एक साल के अंदर खैरटिया में सर्वे कराकर तथा इस्टीमेट बनाकर पानी टंकी निर्माण करवाते हुए पाइप लाइन से पानी आपूर्ति किए जाने का वादा कर अनशन समाप्त कराया था। बताया कि कुछ दिनों के बाद खैरटिया के पोखरे के बगल में ग्राम समाज के जमीन पर पानी की टंकी के लिए सर्वे किया गया। लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद टंकी के लिए इस्टीमेट नहीं बना। चेतावनी देते हुए बताया कि यदि शीघ्र खैरटिया में पानी की टंकी का निर्माण कर पानी की आपूर्ति नहीं की गई तो ग्रामीण एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पुतला दहन में राहुल जायसवाल, मंगरू गुप्ता, डा. संतोष जायसवाल, पतिराज गुप्ता, माताफल गौतम, राजेंद्र जायसवाल, अरविंद, शीतल, दूधनाथ, रितेश, अनिल, अजीत, सुनील, इंद्रा, सूखसागर, श्याम प्रकाश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें