फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजिकल चेयर में आशा रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा (सोनभद्र)। रेणुसागर पावर डिवीजन स्थित प्रेक्षागृह परिसर में दिशिता महिला मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अध्यक्ष इंदू यादव ने कहा कि महिलाओं कि आकांक्षाओं, संघर्ष, उपलब्धियों और योगदान को याद करने का दिवस है। दिशिता महिला मंडल सदस्याओं ने घरों में उनके काम में सहयोग करने वाली बहनों को सम्मानित किया। इसके पूर्व चम्मच नीबू रेस, म्यूजिकल चेयर, रंगों आदि खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। म्यूजिकल चेयर में आशा और रंग प्रतियोगिता में सोनम कुमारी को प्रथम स्थान मिला। गीत, संगीत व नृत्य कार्यक्रम भी हुए। संचालन दिशिता महिला मंडल की सचिव पुष्पा ठाकुर ने किया। इस मौके पर जार्जिना रॉडरिक्स, सुनीता सिंह, विभा सिंह, इंदु सिंह, संगीता सिंहानिया, बिंदु सिंह, अनीता गोयल, निर्मला वर्मा, मंजू भीमराचिक उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें