चोपन-सिंगरौली रेल मार्ग पर रेलवे विभाग के चल रहे अनुरक्षण कार्यों के दौरान कड़िया के जंगल में आग लग गयी। इसकी चपेट में आने से कड़िया निवासी सुरामन बैगा और प्रभु की आंशिक फसल भी जल गयी। रेल ट्रैक पर चल रहे अनुरक्षण कार्य में गैस कटर का प्रयोग किया जा रहा था। गैस कटर से लगी आग के कारण जंगल के कुछ हिस्से में आग लग गयी। इस पर रेल कर्मियों ने ज्यादा ध्यान नही दिया। देखते-देखते आग कई बीघे तक पहुंच गयी। ग्रामीणों ने रेल कर्मियों पर नाराजगी जाहिर की। इस बीच पहुंचे पीडब्लूआई के कहने पर रेल कर्मियों ने आग बुझा दिया ।