फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीए चुनाव की तैयारियां पूर्ण, 22 को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र बार एसोसिएशन के सत्र 2017-18 के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे एडवोकेट ने बताया कि 22 दिसंबर को मतदान सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा और मतगणना 23 दिसंबर को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी और उसी दिन विजयी प्रतिभागियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में भाग लेने वाले प्रत्याशी गण 21 दिसंबर को दोपहर दो बजे से चार बजे तक अपने-अपने मतदान, मतगणना अभिकर्ता का पास निर्वाचन से प्राप्त कर लें और मतदान, मतगणना के वक्त जारी पास पर प्रत्याशी या अभिकर्ता में से एक व्यक्ति ही दौरान चुनाव कार्य स्थल पर मौजूदगी के लिए अधिकृत होगा। कहा कि मतदान के समय अधिवक्ता मतदाता अपने यूनिफार्म में रहें एवं अपना परिचय पत्र अवश्य साथ रखें, जिससे किसी प्रकार की परेशानी ना हो। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान, मतगणना एल्डर कमेटी के चेयरमैन एवं सदस्यगण के निगरानी में सहायक निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें