दुद्धी। कनहर सिंचाई परियोजना के आवासीय कालोनी में कब्जा जमाकर रह रहे लोगों को हटाया जाएगा। इसके लिए परियोजना के खंड चार के सहायक अभियंता आरएस शर्मा ने कब्जा खाली करने की नोटिस जारी की है। उन्होंने बताया कि दुद्धी स्थित सिंचाई विभाग के आवासीय कालोनी में अनधिकृत रूप से 18 व्यक्ति आवासों में कब्जा जमाकर रह रहे हैं। कई बार मौखिक रूप से कब्जा खाली करने को कहा गया लेकिन खाली नहीं हुआ। अब आवास खाली करने के लिए 15 दिन की नोटिस दी गई है। नोटिस जारी होने से अवैध कब्जे धारियों में हड़कंप मच गया है। अधिशासी अभियंता रामाशीष सिचाई विभाग खंड चा ने बताया कि अवैध रूप से कब्जा किये लोगो के विरुद्ध आवास खाली कराये जाने के लिए पत्र भेजा गया है।