फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरदायित्वों के निर्वहन के लिए किया प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। लायंस क्लब की ओर से दक्षिणांचल के सभी लायंस क्लब के पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला ज्ञानशाला का आयोजन सोमवार को हुआ। हिण्डाल्को प्रेक्षागृह में हुए आयोजन में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों के बारे में बताया गया। उपमंडलाध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी ने पूर्व मंडलाध्यक्ष विरेंद्र गोयल व कार्यशाला के प्रशिक्षक, निवर्तमान मंडल चेयरपर्सन जगदीश चंद्र वर्मा, संजय कपूर व विवेक भोला के साथ दीप प्रज्जवलित करके कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आने वाले सत्र के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके उत्तरदायित्वों व मंडल द्वारा निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रशिक्षित किया जाना था। ज्ञानशाला में दक्षिणांचल के लायंस क्लबों के अध्यक्ष, अशोक गुप्ता, समीर आनंद, बृजेश तिवारी, सचिव मुकुल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कुल 29 पदाधिकारियों ने भाग लिया। संचालन शैलेंद्र पांडेय व समीर सोनी ने किया। ज्ञानशाला के अंत में सभी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें