फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो दिन में 13 हजार महिला यात्रियों ने किया मुफ्त सफर

विज्ञापन
सोनभद्र रोडवेज बस स्टैंड में बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क सफर की सुविधा का शनिवार को भी भरपूर असर दिखा। रोडवेज की अधिकांश बसें ठसाठस भरी रही। यात्रियों को खड़े होकर सफर होना पड़ा। पिछले दो दिनों में करीब 13 हजार यात्रियों ने निशुल्क सफर का लाभ उठाया है। शनिवार को भी शाम तक सात हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया था। निशुल्क यात्रा का लाभ रात 12 बजे तक मिलना है। रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को एक सहयात्री के साथ तीन दिनों रोडवेज बसों में मुफ्त सफर का तोहफा दिया है। बृहस्पतिवार की सुबह से शुरू हुआ यह समय शनिवार की रात 12 बजे तक जारी रहा। पहले दिन से ही यात्रियों की भीड़ बसों में बनी हुई है। हाल यह है कि तमाम यात्रियों को सीट भी नहीं मिल पा रही। उन्हें पूरे सफर के दौरान खड़ा ही रहना पड़ रहा है। लगातार दो दिनों से बनी ऐसी स्थिति शनिवार को भी जारी रही। वाराणसी, शक्तिनगर, अनपरा, रेणुकूट और मिर्जापुर आने-जाने वाले यात्रियों की भीड़ सर्वाधिक रही। ग्रामीण रूटों पर भी यात्री खूब निकले। सोनभद्र डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नंदलाल वर्मा ने बताया कि 27-28 अगस्त को करीब 13 हजार यात्रियों ने मुफ्त सफर का लाभ उठाया है। शनिवार को भी 10 हजार का आंकड़ा पार होने की उम्मीद है। शाम 6 बजे तक करीब सात हजार यात्री बसों में सफर कर चुके थे। रात 12 बजे के बाद ही सही आंकड़ा सामने आएगा। बताया कि सभी रूटों पर पर्याप्त बसें होने से यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें