फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन दिनों तक छह केंद्रों पर 13 हजार अभ्यर्थी देंगे यूपी टीईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) जिले के छह केंद्रों पर आयोजित होगी। तीन दिन तक पांच पाली में चलने वाली परीक्षा में 13680 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सकुशल परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था रहेगी। प्रशासन और शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। परीक्षा दो और तीन जुलाई को दो-दो पाली में, जबकि चार जुलाई को एक पाली में आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में 2736 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। विभाग के मुताबिक दो जुलाई को उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षाएं दोनों पालियों में होंगी। तीन जुलाई को प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। इसी दिन द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) की परीक्षा होगी। चार जुलाई को केवल एक पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा कराई जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेगी। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है। केंद्रों पर भारी फोर्स भी मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें