फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट-जेईई की कोचिंग के लिए 130 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग

विज्ञापन
विकास भवन में एकलव्य नीट जेईई,नि:शुल्क कोचिंग के लिए शामिल अभ्यर्थी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिले में शुरू होने वाली निशुल्क एकलव्य कोचिंग में दाखिले की प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को विकास भवन स्थित जनपदीय रिसोर्स सेंटर में 130 अभ्यर्थियों ने दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सत्यापन कराया।
विज्ञापन

इस योजना के तहत जेईई और नीट के लिए 100-100 सीट प्रस्तावित है। इसके सापेक्ष जेईई में प्राप्त 72 आवेदनों में से 40 और नीट के लिए प्राप्त 130 आवेदनों में से 90 अभ्यर्थी सत्यापन के लिए उपस्थित हुए। अपने दस्तावेजों को सत्यापित कराते हुए उसे जमा कराया। आकांक्षी जनपद के मेधावियों को डॉक्ट1-इंजीनियर बनने के लिए अनुकूल माहौल मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन सीएसआर के सहयोग से गुणवत्ता पूर्ण कोचिंग प्रदान करने जा रहा है।विषयवार अनुभवी प्रतियोगी शिक्षकों के चयन के साथ ही कार्मिक के रुप में कोर्स कोऑर्डिनेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, अनुचर की नियुक्ति की जा चुकी है। काउंसिलिंग के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, बीएसए हरिवंश कुमार मौजूद रहे। अभ्यर्थियों की जिज्ञासाओं को दूर किया। जिल समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बावजूद अभिलेख सत्यापन में मौजूद न रहने वाले अभ्यर्थी विकास भवन लोढ़ी में अवस्थित समाज कल्याण विभाग के कक्ष संख्या 51 में उपस्थित होकर सत्यापन का कार्य करा सकते हैं।

विकास भवन में एकलव्य नीट जेईई,नि:शुल्क कोचिंग के लिए काउसिंलिंग कराते अभ्यर्थी।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें