फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ओबरा परियोजना की 12वीं इकाई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय तापीय परियोजना की ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट क्षमता की 12वीं इकाई बृहस्पतिवार की रात करीब 11.30 बजे ब्वायलर ट्यूब लीकेज होने से बंद हो गई। बंद होते समय इकाई से लगभग 162 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में प्रदेश में बढ़ती बिजली की मांग के बीच इकाई बंद होने से परियोजना का बिजली उत्पादन लुढ़क गया। वहीं बंद इकाई को चालू करने के लिए परियोजना प्रशासन ने युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। वहीं ताप विद्युत गृह की 9वीं इकाई से 148 मेगावाट, 10वीं इकाई से 151 मेगावाट, 11वीं इकाई से 162 मेगावाट तथा 13वीं इकाई से 174 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। वहीं ओबरा जल विद्युत की दो इकाइयों से 30 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।
लैंको की 600 मेवा की दूसरी इकाई से उत्पादन शुरू
तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को बंद हुई लैंको की 600 मेवा की दूसरी इकाई से शुक्रवार को दोबारा उत्पादन शुरू कर दिया गया। ठंड के प्रकोप से बढ़ती बिजली की मांग के बीच इकाई से उत्पादन शून्य होने पर अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं भी बढ़ गई थी, लेकिन इकाई चालू होने के बाद अब स्थिति सामान्य है। शुक्रवार को बिजली की मांग 21033 मेवा अधिकतम रही। वहीं न्यूनतम मांग 11309 मेवा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें