फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 124 साल पुरानी रामलीला 8 अक्तूबर से, भरत मिलाप रहेगा खास आकर्षण

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में बैठक को संबाे​धित करते अध्यक्ष पवन कुमार जैन। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर की 124 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ आठ अक्तूबर को रात आठ बजे मुकुट पूजन के साथ होगा। रामलीला के आयोजन और तैयारियों को लेकर बुधवार देर रात श्रीरामलीला मैदान सभागार में समिति की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में प्रमोद गुप्ता ने वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसमें बांके बिहारी मंदिर की सेवा, रामलीला मंचन, पुजारी के वेतन समेत वर्षभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर होने वाले खर्च का विवरण शामिल रहा। समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि मुकुट पूजन के बाद नारद मोह, रावण जन्म और श्रीराम जन्मोत्सव समेत विभिन्न प्रसंगों का मंचन होगा। इसके बाद ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, श्रीराम-जानकी विवाह, वन गमन, केवट प्रसंग, सीता हरण, शबरी प्रसंग और बाली वध का मंचन किया जाएगा। रामलीला में लंका दहन, सेतु निर्माण, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण वध और मेघनाद वध आदि भी मंचित होंगे। विजयदशमी पर भव्य रावण दहन के बाद श्रीराम दल की शोभायात्रा निकलेगी। विजयदशमी की रात आठ बजे मां शीतला धाम चौक पर ऐतिहासिक भरत मिलाप का आयोजन होगा। समिति अध्यक्ष पवन जैन ने उपस्थित लोगों का आभार जताया। माैके पर कृष्ण मुरारी गुप्ता, डॉ. धर्मवीर तिवारी, हरीश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, संगम गुप्ता, अनिल द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें