फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनी तो सोनभद्र में खुलेगा मेडिकल कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाइडिल मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में हुई चुनावी जनसभा में स्थानीय मुद्दों को उठाया। कनहर सिंचाई परियोजना से लेकर यहां के गिट्टी, बालू उद्योग, पेयजल व्यवस्था आदि को उठाकर लोगों के जेहन में गहरी छाप छोड़ गए। उन्होंने कहा कि जब यूपी में उनकी सरकार थी तो उन्होंने ट्रामा, सेंटर, बर्न यूनिट आदि बनाकर दिया लेकिन बाबा की सरकार इसे चालू नहीं कर सकी। कहा कि अब सरकार बनी तो वे सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली तीनों जिलों में मेडिकल कालेज की स्थापना कराएंगे। बोले, जरूरत के अनुसार पैरामेडिकल कालेज की भी स्थापना कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में कनहर सिंचाई परियोजना का कार्य तेज गति से कराया गया, लेकिन अब यूपी सरकार में उसका कार्य धीमी गति से चल रहा है। सपा की सरकार में गिट्टी, बालू सस्ता था। तब भाजपा के लोग शोर मचाते थे। अब गिट्टी, बालू उससे ज्यादा महंगे दर पर बिक रहे हैं। भाजपा की सरकार लोगों को शुद्घ पानी देने का इंतजाम नहीं कर पा रही है। राबर्ट्सगंज नगर में पानी पर बड़ा काम हो रहा था। लेकिन भाजपा की सराकर आते ही वह भी काम बंद कर दिया गया। फिर सरकार आई तो बंद सारी परियोजनाओं का काम तीव्र गति से कराकर जनता को उसका लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें