फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से गेहूं की एक बीघा फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के ओदार गांव में मंगलवार को बिजली के तारों से निकली चिंगारी से खेत में आग लगने से एक बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गया। ओदार निवासी शंभूनाथ तिवारी पुत्र राजपति तिवारी के खेत के ऊपर से बिजली का तार गया है। मंगलवार को दिन में करीब दो बजे अचानक बिजली के तारों से निकली चिंगारी से खेत में तैयार गेहूं की खड़ी फसल में आग पकड़ ली। मौके पर जुटे ग्रामीणों द्वारा घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। अगलगी से प्रभावित किसान ने बताया कि उसके खेत के आस पास कई जगहों पर बिजली के तार लटक रहे हैं, जो खतरनाक है। उसकी एक बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई, जिसकी कीमत दस हजार रुपये है। किसान ने क्षेत्रीय लेखपाल को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें