फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबाए: दो लोगों ने दाखिल किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में 2019-20 चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जबकि विभिन्न पदों के लिये सात नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। मंगलवार को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन दाखिल की प्रक्रिया शुरू हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी नंदलाल ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इंद्रेश कुमार सिंह और उपाध्यक्ष पद के लिये अरविंद्र कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सहायक चुनाव अधिकारी रामनरेश अग्रहरि ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिये रामलोचन तिवारी, कामेश्वर प्रसाद चौरसिया, सचिव पद के लिये राकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष के लिये सुरेंद्र कुमार राय, वरिष्ठ गवर्निंग कौंसिल सदस्य पद के लिये अवधेश कुमार शुक्ला, महेंद्र जायसवाल, सचिव प्रशासन पद के लिये शिवचंद सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा। मुख्य चुनाव अधिकारी नंदलाल ने बताया कि 27 मार्च को नामांकन का अंतिम दिन है। 28 मार्च को सुबह 10 बजे से एक बजे तक नामांकन फार्मों की जांच और एक से चार बजे तक नाम वापसी होगी। अंतिम सूची जारी होगी। 29 मार्च को 10 बजे से तीन बजे तक मतदान उसके बाद मतों की गिनती व परिणामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें