फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता अभियान तेज करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जिले के प्रधानाचार्य अभियान को सार्थक बनाएं। लोकतंत्र की है पहचान मत, मतदाता और मतदान। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान प्रतिशत बढ़ाने व मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान, स्वीप कार्यक्रम को पूरे मनोयोग से सफल बनाएं। यहां स्वीप प्रभारी (डीपीआरओ) आरके भारती, बीएसए, डीआईओएस, सभी एसडीएम को एडीएम ने जागरूकता का कार्यक्रम कराने निर्देश दिया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर राजकुमार, एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान, घोरावल बीपी तिवारी, दुद्धी सुशील कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें