रेणुकूट (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस चौकी अंतर्गत रविवार की दोपहर रनटोला के समीप मुर्धवा बीजपुर मार्ग पर ट्रक और पिकप के टक्कर में दो लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिंडालको चिकित्सालय में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। रनटोला के समीप मुर्धवा बीजपुर मार्ग पर जा रहे पिकप का छत्तीसगढ़ से सरिया लादकर आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर में पिकप के परखच्चे उड़ गए और चालक संतोष (25) पुत्र रामनारायण एवं कंशल कुमार (30) निवासी लोहरा, मधुपुर घायल हो गऐ। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिण्डाल्को चिकित्सालय पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। दुर्घटना के बाद मुर्धवा बीजपुर मार्ग पर जाम लग गया। दो घंटे के बाद पुलिस ने जाम समाप्त करवाया।