बीजपुर। एनटीपीसी सीएसआर विभाग द्वारा बालिका सशक्तिकरण पर आधारित एक सप्ताह से चल रहे कार्यशाला का समापन रविवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक ए के मुखर्जी ने बालिका सशक्तिकरण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ऐसे कार्यक्रम से बालिकाओं का शैक्षिक, सामाजिक एवं बौद्धिक स्तर अवश्य ऊंचा होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बालिकाएं आगे चलकर उस अच्छा मुकाम हासिल करेंगी। मुख्य अतगिथि ने डीएवी के शिक्षकों को मेमेंटो देकर उन्हें सम्मानित भी किया स ाथ ही 107 बालिकाओं को ऊनी शॉल भी प्रदान किया। डीएवी के प्राचार्य डॉ डी के मिश्र एवं उनकी टीम का मुख्य अतिथि ने आभार व्यक्त किया। उप महाप्रबंधक एसपी गुप्ता ने एक सप्ताह तक शैक्षिक एवं लाइफ स्किल पर आधारित पाठ्यक्रमों हिंदी, अंग्रेजी, गणित, ईवीएम एवं योग, पीपी अभ्यास, चित्रकला, संगीत आदि पर विस्तृत प्रकाश डाला। संचालन शिक्षक डी सी शुक्ला ने किया। इस अवसर पर डॉ अनंत मोहन, डॉ डी लाल, पूनम श्रीवास्तव, डी सी शुक्ला, प्रेम लता, भाई लाल दूबे, जय सिंह, नरेश जायसवाल, रनदीप सिंह व मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।