फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डवार जांचेंगे सफाई, स्वच्छ परिवार होंगे पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। नगर पंचायत क्षेत्र में 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक अंतरवार्डीय स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। इसकी तैयारियों से जुड़े कार्यक्रम का मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह और अधिशासी अधिकारी प्रद्युम्न कुमार ने शुभारंभ किया। इस दौरान वार्ड नंबर एक गांधीनगर में गांधी पार्क की साफ-सफाई कर स्वच्छ नगर का संदेश दिया। साथ ही कुएं की पूजा कर और दीप जलाकर शुद्ध पेयजल, सभी के लिए स्वच्छता और स्वास्थ्य की मंगल कामना की गई। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता के अंतर्गत कई बिंदुओं पर वार्ड की जांच की जाएगी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से भी स्वच्छ परिवार प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। इसमें उन परिवारों को चिन्हित कर पुरस्कृत किया जाएगा जो अपने घर के आसपास को स्वच्छ बनाते हुए और स्वस्थ रहने के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें