सोनभद्र। सोन साहित्य संगम के राबट्र्सगंज स्थित कार्यालय पर गुरुवार को मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान हास्य व्यंग्य के लोकप्रिय कवि रामनाथ विश्वकर्मा सरस (हलचल मिर्जापुरी) के निधन पर गहरी संवेदना जताई गई। कहा कि हलचल मिर्जापुरी अपनी रचनाओं और कृतियों से जीवन पर्यंत अमर रहेंगे। दो मिनट का मौन रख दिवंगत के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। संचालन संस्था संयोजक राकेश शरण मिश्रा ने किया। इस मौके पर गीतकार ईश्वर विरागी, राजेश द्विवेदी राज, सुशील राही, प्रभात सिंह चंदेल, दिवाकर द्विवेदी, मेघ विजयगढ़ी, राजेश गोस्वामी, प्रदीपधर द्विवेदी, अनिल मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, सुनील चउचक, दीपक सिंह, इंद्रेश ओझा आदि मौजूद रहे।