फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने की छात्रावास निर्माण का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। ब्लॉक के खरुआंव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण सोमवार को जिले के अधिकारियों ने किया। निरीक्षण करने पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने बताया कि 1.70 करोड़ रुपये के बजट से कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिसर में राजकीय इंटर कालेज की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए छात्रावास बनाया जा रहा है। उन्होंने आरईएस के इंजीनियर के साथ सोमवार को निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण किया। बताया कि इसके लिए दो किश्तों में कुल 42 लाख रुपये दिया जा चुका है। कार्यदायी संस्था द्वारा और रुपयों की मांग की जा रही है। इसी संबंध में उन्होंने इंजीनियरों के साथ निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें