दुद्धी। भाउराव देवरस राजकीय पीजी कालेज छात्र संघ के पूर्व महामंत्री राफे खान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिए जा रहे आवास में अनियमितता का आरोप लगाया है। डीएम सहित अन्य को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि जिनके पास पहले से भूमि, भवन है, उन्हें इस योजना का लाभ देकर पात्रों को वंचित कर दिया गया है। इसके चलते पात्र दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। तमाम गरीब तबके के लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था लेकिन वह आवेदन कहां तक पहुंचा, यह पता नहीं चल पा रहा है। उधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि 979 लोगो ने आवास लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। वहीं, 730 लोगों ने नगरपंचायत कार्यालय में आवास के आवेदन फार्म जमा किया है।वही डूडा कार्यालय जाकर भी कई ने आवेदन जमा किया है। अभी तक 664 लोगों को आवास मिले हैं। शेष आवेदनों को निस्तारण की प्रक्रिया जारी है।