संक्षेप कम्योरपुर। थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में सोहर (50)सोमवार की शाम करेंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिवार के लोग उन्हें लेकर म्योरपुर सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के पश्चात मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में सोहर (50) पुत्र राम सिंह निवासी महुआटोला घर पर था। अचानक हाई वोल्टेज होने से बिजली के उपकरण जलता देख उसने बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन कराया। बिजली न कटते देख उसने कुछ सामान हटाने का प्रयास किया। बचान के चक्कर में वह करेंट की जद में आकर झुलस गया।