म्योरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई माह से बंद भोजन वितरण व्यवस्था रविवार शाम से शुरू कर दी गयी। इससे भर्ती होने वाले मरीजों ने राहत की सांस ली है। इससे पूर्व कई माह से सीएचसी में भोजन बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। स्वास्थ्य महकमे के लोग भोजन वितरण की बात से कतरा रहे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि कई माह से भोजन बंद है। नाराजगी जाते हुए ग्रामीण तत्काल भोजन व्यवस्था सुचारू करने की मांग की थी। कई बार मांग के बावजूद भोजन व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी थी। सीएमओ एसपी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल भोजन व्यवस्था सुचारू करने का निर्देश दिया था। रविवार शाम से मरीजों को भोजन का वितरण किया जाने लगा।