फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान दो गिट्टी लदे ट्रक धराए

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ. एसकेजी सिंह ने शनिवार की रात क्षेत्र के बग्घानाला बैरियर के पास चेकिंग के दौरान बिना परमिट की गिट्टी ले जा रहे दो ट्रकों को पकड़कर थाना परिसर में लाकर खड़ा करा दिया। इसकी सूचना खनन विभाग को देकर उसे सीज कर दिया। जब सीओ ने ट्रकों के चालकों से जब परमिट मांगा तो एक चालक के पास कोई कागजात नहीं मिला। सीओ ने बताया कि दूसरे के पास एमएम 11 मध्य प्रदेश का मिला, जबकि गिट्टी बिल्ली क्षेत्र से लोड की गई थी। खनन सर्वेयर योगेश शुक्ला के तहरीर पर चालक बाबूनंदन व रविशंकर को पुलिस को सुपुर्द कर चालकों सहित दोनों गाड़ियों के वाहन स्वामी एवं शारदा स्टोन क्रेशर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बिना परमिट परिवहन करने वाले लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद मानने को तैयार नहीं है और अपने मंसूबे में सफल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें