अनपरा। 21 जून को आयोजित चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को अधिकारी मंनोजरंजन केन्द्र अनपरा में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आर्ट आफ लिविंग के सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अधिकारी मनोरंजन केन्द्र में एक सप्ताह से योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लोग योग के फायदे व योग सीख रहे है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए योग बेहद ही जरूरी है। योग से जहां शरीर स्वस्थ रहता है वहीं कार्य करने के लिए ऊर्जा भी मिलती है। योग करने से मन शांत व प्रसन्नचित, आनन्द, उत्साह व स्फूर्ति का एहसास होता है। तनाव में मुक्ति का बेहतर साधन है योग। बेहतर जीवन के लिए योग करे रहे निरोग का नारा बुलंद किया गया। उन्होंने बताया कि 21 जून को 5.30 बजे से 7 बजे तक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें लोगों को योग की बारीकियों से अवगत कराया जायेगा तथा उसके महत्व पर प्रकाश डाला जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन पतंजलि योग पीठ एवं आर्ट आफ लिविंग के सौजन्य से किया गया है।