फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों से संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक सभागार दुद्धी में बुधवार को उपायुक्त स्वत: रोजगार करुणापति मिश्र के अध्यक्षता में ब्लॉक क्षेत्र के 10 बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक हुई। इसमें बैंकों से संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। करुणापति मिश्र ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, ऋण मोचन, अंबेडकर विशेष रोजगार योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, आधार सीडिंग, बीमा योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना पर बिंदुबार प्रकाश डाला व योजनाओं के क्रियान्वयन पर समीक्षा की। शाखा प्रबंधकों ने शाखावार प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जय कुमार जोशी, जितेंद्र कुमार, सीताराम कुमार, उपेंद्र कुमार, बैंकों के शाखा प्रबंधक आरके मिश्रा, सोहन प्रसाद, अमित कुमार गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें