फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ के कार्य का रखा गया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन ग्राम पंचायत की खुली बैठक बुधवार को पंचायत भवन पर हुई। इसमें 18 बिंदुओं पर चर्चा की गई। ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज मौर्या ने एक वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा। स्वच्छता, पेयजल, स्ट्रीट लाइट लगाने पर चर्चा हुई। जिन्हें अब तक आवास नहीं मिल सका है उन्हें आवास दिलाने का प्रस्ताव रखा गया। पंचायत भवन पर कराये गए कार्यों का विवरण लिखने, जरूरतमंदों को राशन कार्ड मुहैया कराने, शिक्षा, स्वास्थ्य पर भी चर्चा हुई। करीब एक करोड़ रुपये के कार्यों का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में ग्राम प्रधान विष्णु कांत मौर्य, पूर्व प्रधान लवकुश भारती, दुर्गेश यादव, बलवंत कुशवाहा, मुकेश भारती, रामा देवी, अजय सिंह, राधा देवी, बबलू पटेल, सत्येंद्र चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें