फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी के संबर्धन पर दिया गया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी के रिहंद परियोजना में राजभाषा अनुभाग के तत्वावधान में बुधवार को टैगोर सम्मेलन कक्ष में हिंदी के संवर्धन के लिए हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें टीएमडी, एमजीआर, सीएचपी, सी एंड एम, वित्त, तकनीकी सेवाएं एवं मानव संसाधन आदि विभाग के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। सहायक प्रबंधक (राजभाषा एवं जनसम्पर्क) मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने हिंदी के प्रयोग, संवैधानिक उपबंधों एवं हिंदी वर्तनी के मानकीकरण के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया । उन्होंने कार्यालय के कार्यों, नोटशीट व अंतरकार्यालय ज्ञापन आदि का कार्य अधिक से अधिक हिंदी भाषा में करने पर जोर दिया। इस मौके पर अशोक विश्वकर्मा, उमाकांत, नंदलाल, कुमार नरेंद्र, एसएन तिवारी, केपी विश्वकर्मा व एके सिंह उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें