ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों के गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के लिए प्रधानों और लाभार्थियों की कार्यशाला आयोजित की गई। इसके जरिए उन्हें गुणवत्तापूर्ण निर्माण से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी प्रवीणानंद ने की। जेई एमआई ओमप्रकाश जैसवार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास 25 गुणे सात वर्गमीटर एरिया में बनेगा। निर्माण का नक्शा शासन से तय है। बीडीओ प्रवीणानंद ने आवास के ड्राइंग, निर्माण के तरीके बताए। इस मौके पर एडीओ पंचायत लालजी देव पांडेय, सेक्रेट्री यशवंत गौतम, भारतभूषण भारती, कमलेश भारती, हरिशंकर यादव, नकछेदी यादव, दीपा रानी आदि मौजूद रहे।