सोनभद्र में चोपन क्षेत्र के सिंधुरिया राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास मिले अजगर को पकड़ कर ले जा?
- फोटो : SONBHADRA
चोपन पॉलिटेक्निक कालेज के चहारदीवारी में बुधवार रात विशालकाय अजगर दिखने से ड्यूटी पर तैनात गार्ड भयभीत हो गया। तत्काल कालेज के अधिकारियों और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से अजगर को निकालने का प्रयास किया गया लेकिन अजगर नाली चेंबर में घुस गया। काफी मशक्कत के बाद जब अजगर नहीं निकला तो जहरीले जंतुओं को पकड़ने में माहिर ओबरा के रिक्की चंद्रा को बुलाया गया। रिक्की के काफी प्रयास के बाद अजगर को पकड़कर वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर रिक्की ने बताया कि सोनभद्र में इन दिनों जहरीले सर्प, अजगर का निकलना आम बात है। बताया कि अजगर की लंबाई लगभग 12 फीट केे करीब है। लोगों ने रिक्की को सरकारी सहायता देने की मांग किया है।