फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जन आरोग्य मेले में उल्टी-दस्त व पेट दर्द के 116 मरीजों का उपचार

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र/सलखन/केकराही। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 116 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवाएं दी गईं। मेले में सबसे अधिक मरीज पेट दर्द, उल्टी-दस्त और मौसमी बुखार से पीड़ित पहुंचे। रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि यहां 43 मरीजों का उपचार किया गया। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए, उबला हुआ पानी पीना चाहिए और बासी भोजन के सेवन से बचना चाहिए। सलखन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन आरोग्य मेले में 42 मरीजों का उपचार कर दवाएं वितरित की गईं। वहीं केकराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. राकेश मौर्य ने बताया कि यहां मौसमी बुखार, पेट दर्द और उल्टी-दस्त से पीड़ित 31 मरीजों का उपचार किया गया। मेले के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर मनोज राठौर, चरनजीत सिंह, कृष्णानंद चौबे, फार्मासिस्ट राकेश सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें