फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्त के पुकारने पर भगवान होते है अवतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को रामकथा के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म की कथा का वर्णन किया गया। प्रात: काल हवन पूजन के पश्चात मुख्य यजमान अजय प्रकाश पाण्डेय व राकेश कुमार राय उनकी धर्मपत्नी रेनू राय के साथ आरती की। सायं को कथावाचक दिलीप भारद्वाज ने भगवान श्रीराम के जन्म की कथा का वर्णन किया तथा कहा कि जब पृथ्वी पर धर्म क्षीण होता है तथा आसुरी शक्तियां बढ जाती हैं तब उनके विनाश के लिए भगवान अवतार लेते हैं। भगवान श्रीराम ने पृथ्वी पर अवतार लेकर आसुरी शक्तियों का विनाश किया। इस दौरान भजन एवं सोहर गीत के मधुर स्वर से पण्डाल गूंज उठा। इस अवसर पर प्यारेलाल, राहुल कर्मकार, अमित राय, अविनाश सिंह तथा विवेक सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें