डाला। पुलिस चौकी क्षेत्र के बारी क्रेशर क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह टीपर की टक्का से वीरेंद्र (22) पुत्र कमलाकांत निवासी गुरमुरा की मौत हो गई। वह पैदल कहीं जा रहा था। इस दौरान टीपर ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिवार वाले उसे एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे वाराणसी ले जाने की सलाह डॉक्टर ने दी। इस पर परिवार वाले वीरेंद्र को वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। उधर, घटना के बाद टीपर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टीपर को चौकी में खड़ा करा दिया है।