प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में दी जानकारी
विंढमगंज। दुद्धी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा में मंगलवार को किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी दी गई। पासवान बस्ती में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर लेखपाल हृदेश प्रसाद ने किसानों को बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दिये जाएंगे। इसकी प्रथम किस्त दो हजार रुपये जल्द दी जाएगी। सहायता राशि लेने वाले किसानों को प्रमाण पत्र देना होगा कि उसके पास दो हेक्टेयर से अधिक जमीन नहीं है। झूठा शपथ पत्र देकर सहायता राशि लेने वालों से धन की रिकवरी की जाएगी। उसके विरुद्ध कार्रवाई भी होगी। यहां किसानों ने अपना आधार कार्ड, पासबुक नंबर, मोबाइल नंबर व अपनी जमीन की खतौनी हलका के लेखपाल को देकर फार्म भरवाया।