फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति गीतों पर जमकर झूमें श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से स्थानीय श्रीराम मंदिर स्थित मानस भवन परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व भजन कीर्तन में पंडित विनीत पांडेय व उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक भक्तिगीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस पर लोग जमकर झूमे। मुख्य अतिथि महासंघ के विंध्याचल मंडल प्रभारी रुद्र कुमार पाठक ने भगवान गोरक्षनाथ के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन प्रशंसनीय है। महासंघ के मुखिया मंहत योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर पूरे प्रदेश में समरसता का कार्यक्रम कर संगठन हिंदूत्व के प्रत्येक वर्ग को एकजुट करने का व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है जिससे देश समृद्ध बन रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महासंघ के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश पांडे ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर व प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर हरिशचंद दुबे, धनराज सिंह, नागेश्वर प्रसाद गौड़, अवध नारायण पांडेय, श्रीनिवास तिवारी, राहुल प्रताप सिंह, उमाशंकर सिंह, केएन सिंह मौजूद रहे। संचालन पूनम सिंह व अरविंद सोनी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें