शक्तिनगर एनटीपीसी सिंगरौली में विश्व हिंदी दिवस पर आवासीय परिसर स्थित मनोरंजन केंद्र प्रेक्षागार में विचार गोष्ठी हुई। मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष सेन, मुख्य वक्ता डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, पूर्व महाप्रबंधक महादेव चंद्र माझी एवं अभ्यागत कवि, वक्ताओं ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवि शिवकरण दुबे वेदराही ने प्रस्तुत वाणी वंदना उपरांत वक्ताओं ने निर्धारित विषय वैश्विक संस्कृति के उन्नयन में हिंदी अपरिहार्य पर अपने तार्किक, प्रमाणिक, विचारों से उपस्थित जन समुदाय को अवगत कराया। डॉ. योगेद्र मिश्रा, सुजान तिवारी, पानि पंकज पांडेय, मानिक चंद पांडेय, डॉ. वरूण, शंकर तिवारी, डॉ. चंद्रशेखर तिवारी ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर आवासीय टाउनशिप की गृहणियों के लिए हिन्दी के सुप्रसिद्ध कवियत्रियों की रचनाओं की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें टाउनशिप की भारी संख्या में महिलाओं, शिक्षको ने वनिता समाज की अध्यक्षा कराबी सेन, उपाध्यक्षा अर्चना गुप्ता की उपस्थिति में काव्य पाठ कर वाहवाही लूटी। इस दौरान मानव संसाधन विभाग के राजभाषा कैलेंडर का भी विमोचन किया गया। संचालन आदेश कुमार पांडेय ने किया। महाप्रबंधक आलोक गुप्ता, संजय मिश्रा मौजूद रहे।