फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की जान बचाने के लिए शिक्षकों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
विण्ढमगंज। बिजली के तार के चपेट में आने से बीएचयू में जिंदगी- मौत से जूझ रहे उच्च प्राथमिक विद्यालय मेदनीखाड़ के छात्र नीरज का जीवन बचाने के लिए शिक्षकों ने बुधवार को रक्तदान किया। आर्थिक सहयोग देने के बाद अब शिक्षकों ने का छात्र नीरज के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान भी किया। शिक्षकों ने पांच यूनिट रक्तदान किया है। मेदनीखाड़ विद्यालय में लगे तार की चपेट में आने से नीरज करेंट से झुलस गया था। पिछले काफी दिनों से उसका उपचार वाराणसी के सर सुंदर लाल चिकित्सालय में हो रहा है। नीरज के एक हाथ और एक पैर में सुधार न आने के कारण बुधवार को डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया था। ऑपरेशन के लिए ब्लड की आवश्यकता थी। डॉक्टरों ने पांच यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने के लिए नीरज के परिजनों से कहा था। छात्र नीरज के परिजन की मदद के लिए अध्यापकों ने व्हाट्सएप पर अपील की थी। इस पर शिक्षिका शिवांगी के पति सुनील सोनी ने दो यूनिट ब्लड का प्रबंध कर लिया था। शेष तीन यूनिट के लिए नि:स्वार्थ भाव से अध्यापक दीपक राय व रविकांत पांडेय ने रक्तदान किया। उन्होंने बीएचयू जाकर छात्र के लिए रक्त दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें