दुद्धी (सोनभद्र)। प्रदेश सरकार ने क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए तहसील प्रशासन को एक हजार कंबल भेेजा है। यह कंबल गरीब, आदिवासी, असहाय, दिव्यांग, वृद्धों में वितरित किया जाएगा। तहसीलदार शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि शासन से कंबल प्राप्त होने के बाद संबंधी राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपालों को गांवों में भ्रमण कर ऐसे पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। तहसीलदार ने बताया कि एक दो दिन में पात्रों को कंबल वितरण शुरू कर दिया जाएगा।