दुद्धी (सोनभद्र)। नगरपंचायत की ओर से बृस्पतिवार को दोपहर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने नगर में स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखा कर टाऊन क्लब मैदान से रवाना किया। नगर में निकली स्वच्छता रैली नगर प्रमुख स्थानों से होते हुए मां काली रोड, अमवार रोड, तालाब रोड होकर टाऊन क्लब के मैदान पर आकर समाप्त हुई। रैली में नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, ईओ भारत सिंह, कोतवाल विनोद यादव, डॉ. केके चौरसिया, बाल कृष्ण जायसवाल, छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष गोरखनाथ, नगर पंचायत के सभासद के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यहां चेयरमैन ने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों को स्वच्छ एवं सुंदर बनायें। निर्धारित स्थान पर ही कूड़ा रखें व नालियों में किसी प्रकार के वस्तुओं को न डालें और सफाई अभियान में सहयोग करें।
‘ ’