सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वें जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के अगुवाई में निकली साइकल यात्रा सोमवार को राबर्ट्सगंज में आई। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में पहुंची। यहां गोष्ठी कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसमें सुरक्षित आहार से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्राएं स्काउट-गाइड के छात्र शामिल रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने सुरक्षित एवं संतुलित खानपान से संबंधित जानकारी दी। बताया कि खानपान में कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती है। इसलिए खानपान का संतुलित होना जरूरी है। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कार्यक्रम में पीके राय, राघवेंद्र कुमार उपाध्याय, मयंक शंकर दुबे, प्रमोद कुमार सोनकर मौजूद रहे।