सोनभद्र। डीएम अमित कुुमार सिंह ने सोमवार को निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में किया। इसमें उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावलियों की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यों के तहत प्राप्त दावों, आपत्तियों के कार्य को जल्द से जल्द नियमानुसार पूरा किया जाय। प्राप्त दावे, आपत्तियों के ईआरओ नेट पर निस्तारण, डीएससी लॉजिकली इरर का निस्तारण जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। जिले के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के जमा आवेदन पत्रों का सत्यापन कराकर उसे निस्तारित किया जाए। बैठक में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एसडीएम सदर शादाब असलम, एसडीएम घोरावल मानिकनंदन, डिप्टी कलेक्टर राज कुमार, डिप्टी कलेक्टर भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे।