घोरावल(सोनभद्र)। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल घोरावल में छात्र.छात्राओं ने रंगोली बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विद्यर्थियों ने पर्यावरण के अनुकूल दीपोत्सव मनाने का संकल्प लिया। सोमवार दीपावली पर्व की छुट्टी होने के पूर्व विद्यर्थियों ने रंगोली बनाकर पर्व मनाया। यहां पटाखे न छोड़ने के लिए प्रधानाचार्य अनुराग पांडे ने छात्रों को शपथ दिलाई। बताया गया कि पटाखों से केवल मनुष्य ही नही बल्कि पशु पक्षी भी प्रभावित होते हैं। तेज आवाज व प्रदूषण का सीधा प्रभाव मनुष्य के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसके अलावा पक्षियों को काफी संकट का सामना करना पड़ता है। विद्यालय परिसर में दर्जन भर रंगोली बनाई गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रंगोली की रचना करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य अनुराग पांडे ने पुरस्कृत किया गई। यहां सीमा पांडेय, मूलचंद त्रिपाठी, अजय दुबे, अमरेश चंद्र, चंदू पांडेय्र अंजली अग्रहरि, अच्युतानंद मिश्रा, अंबुज वर्मा, अब्दुल्लाह, इमरान अंसारी, संपूर्णानंद मिश्र मौजूद रहे।