फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में लगी आग, दिखा धूएं का गुबार

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के महुली जोरुखाड़ सीमा पर फुलवार गांव में (जुड़वनिया) गैस गोदाम के पास खाली पड़ी जमीन पर गुुरुवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे खेत में आग का गोला बनकर ज्वालामुखी की तरह धधकने लगा। यह देख आसपास के ग्रामीण अवाक रह गए। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगी जगह पर कोई खतरा नहीं है। दरअसल कुछ दिनों पूर्व इसी स्थल पर एक टैंकर पलट गई थी, जिसके कुछ दिन बाद टैंकर उठाकर ले जाया गया। लेकिन उस टैंकर का तेल वहीं गिर गया था। घटना के बारे कुछ लोगों ने बताया कि इसमें अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया, जिसके वजह से आग का गोला बनकर ज्वालामुखी की तरह धधकने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें