सिंगरौली। नार्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के निगाही क्षेत्र की सृष्टि महिला समिति ने गुरुवार को कंपोजिट भवन में संविदा कर्मियों के बीच मच्छरदानी और छाते का वितरण किया। सृष्टि महिला समिति ने संविदाकारों को बरसात से राहत देने और मच्छरों के काटने से फैलने वाली मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाने में सहायता देने के उद्येश्य से मच्छरदानी और छाता वितरण किया। अध्यक्ष राधा चौधरी ने मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए मच्छर न पनपने देने के लिए अपने घरों और आसपास कहीं भी पानी एकत्र नहीं होने देने की अपील की। उन्होंने मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों के लक्षण एवं बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताईं। लाभांवित संविदाकारों ने मच्छरदानी और छाता वितरण के लिए खुशी जाहिर करते हुए सृष्टि महिला समिति की सदस्याओं को धन्यवाद दिया। इस दौरान रीना झा, प्रभानी सरकार, रक्सी मैथ्यू, कविता मोहन, पूनम तिवारी, मीणा वर्मा आदि मौजूद रहे।