सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में गुरुवार को दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी के रूप में शंकर तिवारी, प्रसिद्वनाथ सोनी अशोक कुमार श्रीवास्तव और राकेश शरण मिश्र रहे। अखिलेश पांडेय को अध्यक्ष, पवन शर्मा को उपाध्यक्ष, अशोक सिंह को महासचिव, मकसूद अली को सहसचिव, प्रकाश यादव को प्रवक्ता, आनंद श्रीवास्तव को संगठन सचिव, शिवाराम सिंह को कोषाध्यक्ष और विकास सिंह कुशवाहा को लेखा परीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा राकेश शरण मिश्र, राम प्रसाद यादव, जगदीश जायसवाल, राकेश त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, प्रदीप धर द्विवेदी, राजेश अग्रवाल विजय कुमार जायसवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।