फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तकालय में पर्याप्त सामग्री उपलब्ध नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। दस सूत्री मांगों को लेकर छात्रों का राजकीय पीजी कालेज गेट पर धरना सोमवार को 27वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को धरने पर छात्र नेता मुकेश जायसवाल, राजेश कुमार यादव, प्रकाश, कारिमूल जमा अंसारी, हरज्योत सिंह मोंगा, राजू बैठे। उनका माल्यार्पण छात्र संघ पूर्व महामंत्री पवन पटेल, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, दीपक विश्वकर्मा ने किया। यहां छात्र नेताओं ने कहा कि नवीन पाठ्यक्रम व प्रतियोगी परीक्षाओं को दृष्टि में रखकर पुस्तकालय में पर्याप्त सामग्री उपलब्ध नहीं है। महज पत्र लिखकर आश्वासन दिए जा रहे हैं। अत्यंत पिछड़े जिले सोनभद्र के लिए ओबरा के राजकीय पीजी कॉलेज में मौजूद भूमि पर विश्वविद्यालय की पहल की जानी चाहिए। सोनभद्र को मात्र केंद्र सरकार की निगाह में पिछड़ा जिला घोषित करने से काम चलने वाला नहीं है। पढ़ाई-लिखाई के बजाय लूट-झूठ का विकास हो रहा है। संसाधन के अभाव में महज विकास की बात करना न्यायसंगत नहीं है। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष अमरेश यादव, प्रदीप यादव, सुंदरम मिश्रा, हर्ष जायसवाल, अंकित कुमार, मुर्शिद, अभिषेक सिंह, फरहान अहमद, नवलेश चंद्र भारती, अनिकेत कुमार, अमन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें