अनपरा। बीना इलाके मे छुट्टा मवेशियों से हर दिन जाम लग रहा है। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग ही नहीं एनसीएल परियोजना की सड़कों पर जगह-जगह बैठे मवेशी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे है। लोगों का कहना है कि बुढ़वा होटल, बरवानी चौराहा, शापिंग, बाजार रोड पर सर्वाधिक मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। छुट्टा मवेशी चहारदीवारी के अन्दर घुसकर मक्का, हरी सब्जी आदि को नुकसान कर रहे है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छुट्टा मवेशियों के कारण सड़कों पर चलना भी दूभर हो गया है। गंदगी भी फैल रही है। कभी-कभी तो ये मवेशी लोगों को दौड़ा भी लेते है। कई लोगों को घायल भी कर चुके है। स्थानीय राज नारायण, पप्पू कुमार, सीताराम, बबलू, दिलीप ने बताया कालोनी क्षेत्र में करीब 80 की संख्या में छुट्टा मवेशी घुम रहे हैं। कर्मियों ने एनसीएल प्रबंधन का ध्यान आकृष्ठ कराते हुए छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाए जाने की मांग की है।