ओबरा। राजकीय पीजी कालेज के स्नातक प्रथम वर्ष के तीनों संकायों के काउंसलिंग की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। कला, वाणिज्य एवं विज्ञान वर्ग के सभी अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट एक जुलाई को महाविद्यालय के वेबसाइट पर जारी होगी। तीन जुलाई को प्रात: दस बजे से स्नातक वाणिज्य वर्ग, चार जुलाई को स्नातक विज्ञान वर्ग एवं पांच जुलाई को स्नातक कला वर्ग के फार्म भरे हुए सभी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डा.इंद्रबहादुर सिंह ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश आवेदन पत्र, टीसी एवं सीसी, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र आदि संबंधित पत्रावली लाना आवश्यक है। बताया कि निर्धारित तिथि और समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी की काउंसलिंग कराना संभव नहीं होगा। वहीं दोपहर एक बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को काउंसलिंग में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।